इटारसी। पुरानी इटारसी क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमितों(Corona Infected) देखते हुए रहवासियों ने एसडीएम(SDM) को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में एक बड़ा नाला है। जो वार्ड क्रमांक 3, 4, 6, 7, 8, 9 सहित अन्य वार्डो से होकर निकलता है। साथ ही नाले के किनारे घनी बस्ती है। ऐसे में वार्डवासियों ने मांग की है कि इन इलाकों में सैनेटाइज और डीडीटी पाउडर का छिड़काव किया जाए। साथ ही लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवाईयां और काढ़े का वितरित किया जाए। इस दौरान अर्जुन सिंह ठाकुर, अवध पांडेय, नारायण सिंह ठाकुर, किशोर मैना, अजय अहिरवार, मोहन चैहान, तेज सिंह राजपूत सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।
वार्डवासियों ने सेनेटाइज छिड़काव के लिए सौंपा ज्ञापन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








