सिवनी मालवा। जनता सुनवाई मंच के कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी सरोज परिहार को एक ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि विगत 12 दिनों से तहसील कार्यालय के सामने हम लोग टेंट लगाकर जनता की सुनवाई कर रहे हैं। जनता द्वारा बरसों से तहसील कार्यालय के चक्कर लगाए जा रहे हैं, जिनकी सुनवाई हमने की है जिसमें लगभग 109 आवेदन आए हैं जिसमें नामांतरण, बंटवारा, नक्शा सुधार, ऑनलाइन चढऩा सहित विभिन्न प्रकार की अलग-अलग समस्याओं से लोग परेशान हैं जिनकी संपूर्ण जानकारी आपको दे दी है। इन सभी की समस्याओं का हल जल्द से जल्द शिविर लगाकर किया जाए अन्यथा जनता सुनवाई मंच जल्दी ही एक बड़ा आंदोलन करेगा। समाजसेवक प्रवीण अवस्थी ने बताया कि हमने शांति से आंदोलन कर जनता की समस्याओं को सुना है और जनता के हितों के लिए गर्मी में टेंट लगाकर जनता की परेशानियों में हम साथ खड़े हुए। राजा तिवारी ने बताया कि लोग कई सालों से परेशान हैं जिनकी सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए इस मंच के माध्यम से परेशान लोगों के कामों को कराने तहसील कार्यालय से शुरुआत हो चुकी है। अब ये मंच नगर पालिका, नगर विभाग, तवा विभाग मंडी परिसर सहित विभिन्न विभागों में परेशान हो रही जनता की सुनवाई करेगा। एस डी एम सरोज परिहार ने बताया कि किसी न किसी खामियों के कारण लोगों के काम रुके हुए हैं। आपके संगठन के माध्यम जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन्हें जल्द शिविर लगाकर समाप्त किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवीण अवस्थी, राजा तिवारी, अमित पालीवाल, विकास पाठक, विवेक शर्मा, दीपक पालीवाल, सुनील यादव, लक्की राठौर, सचिन माहेश्वरी, गौरव यादव, अक्षत सिंह राजपूत, शिवा तिवारी सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।
चेतावनी : अगर हल नहीं हुई समस्या तो करेंगे बड़ा आंदोलन


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









