---Advertisement---

Watch the video : सूरजगंज के रिहायशी इलाके में काले मुंह वाले बंदरों का आतंक, दहशत में लोग

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • शनिवार सुबह से सूरजगंज क्षेत्र में काले मुंह वाले बंदरों के झुंड ने मचाया उत्पात
  • घरों की छतों पर उछल-कूद, खाने-पीने और जरूरत के सामान को किया अस्त-व्यस्त
  • शहर में लंबे समय से जारी है बंदरों की समस्या, वन विभाग नहीं ले रहा कोई सुध

इटारसी। शहर के रिहायशी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का पलायन और उनका आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह सूरजगंज के रिहायशी इलाके में काले मुंह वाले बंदरों के एक झुंड ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई, जिससे क्षेत्र के रहवासियों में भारी दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह से ही बंदरों का यह झुंड घरों की छतों पर उछल-कूद करने लगा। बंदरों ने न केवल छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया, बल्कि लोगों की खाने-पीने की सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों के सामान को भी बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। बंदरों के इस झुंड और उनकी धमाचौकड़ी को देखकर स्थानीय लोग काफी डरे-सहमे नजर आए। स्थिति यह थी कि बच्चे और बड़े सभी बंदरों के हमले से बचने के लिए इधर-उधर भागते और सुरक्षित स्थान तलाशते दिखाई दिए।

सूरजगंज सहित शहर के अन्य रिहायशी इलाकों में बंदरों का यह आतंक कोई नई बात नहीं है, इससे पहले यह झुंड भारतीय स्टेट बैंक, सिंधी कालोनी आदि क्षेत्र में करीब चार दिन पूर्व था, अब यह सूरजगंज पहुंच गया है। अक्सर वन्य प्राणी भोजन की तलाश में शहर की ओर आ जाते हैं और लंबे समय तक यहीं डेरा जमा लेते हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से बंदरों का आतंक देखा जा रहा है।

इस गंभीर समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई इनको यहां से भगाने या पकडऩे नहीं पहुंचा है। बंदरों का आतंक कम होने के बजाय दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नागरिकों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इन बंदरों को पकड़कर जंगल में छोडऩे की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को भयमुक्त माहौल मिल सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.