देखें वीडियो : दुल्हन की तरह सजा विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट

देखें वीडियो : दुल्हन की तरह सजा विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट

होशंगाबाद। मां की जयंती के लिए विश्व प्रसिद्ध सेठानीघाट दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गया है। रात में रंग-बिरंगे बल्वों की रोशनी में सेठानी घाट की आभा देखते ही बन रही है। मां के जन्मोत्सव के लिए अपना नर्मदापुरम सज-धजकर तैयार हो चुका है।

सोमवार से दो दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव-2022 नर्मदापुरम अंचल में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। दो दिनी नर्मदा जयंती की के लिए सभी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई। सोमवार 7 फरवरी को मंगलाचरण के तहत घाट पर नर्मदा जी की पूजन अर्चन और अभिषेक होगा। दूसरे दिन 8 फरवरी को शाम के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में समारोह सेठानी घाट पर होगा, जहां जल मंच से मां नर्मदा का पूजन, अभिषेक के आयोजन होंगे। 8 फरवरी को नर्मदा जयंती को नर्मदापुरम नामकरण के रूप में मनाया जाएगा। सेठानी घाट पर जलमंच और मंगलाचरण के लिए मंच बनना शुरू हो चुका है।
नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम का नामकरण महोत्सव मनेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे ही जलमंच से नर्मदापुरम नाम की घोषणा करेंगे, सेठानी घाट पर रोशनी से नर्मदापुरम जगमगाएगा।

नित्य आरती समिति मनाएगी तीन दिनी महोत्सव

 

सेठानी घाट पर नित्य आरती समिति तीन दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव मनाएगी। संयोजक विनोद दुबे ने बताया 7 को सुबह 9 बजे से नित्य आरती स्थल पर मंगलाचरण होगा। शाम 7 बजे महाआरती होगी। 8 फरवरी सुबह 9 बजे सुरवाणी संस्था भजनंजलि की प्रस्तुति देगी। 11 बजे महारुद्र अभिषेक और 12 बजे जन्मोत्सव महाआरती होगी। शाम 7 बजे से महाआरती दीपदान होगा। 9 को सुबह 9 बजे मां नर्मदा का पूजन, 11 बजे कन्या भोजन भंडारा होगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!