---Advertisement---

बरगी बांध से जल निकासी बढेगी, नर्मदा के घाटों पर 5-6 फीट पानी बढ़ने की संभावना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

जबलपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जबलपुर स्थित बरगी बांध का जलस्तर बढ़ गया है। आज सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया, जो इसकी कुल क्षमता का 100.80% है। बांध में पानी की आवक 1001 क्यूमेक बनी हुई है।

बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए, आज दोपहर 12 बजे से जल निकासी को 200 क्यूमेक से बढ़ाकर 1097 क्यूमेक कर दिया जाएगा। अब बांध के 9 गेट औसतन 0.78 मीटर की ऊँचाई पर खुले रहेंगे। इस अतिरिक्त जल निकासी से माँ नर्मदा के घाटों और तटवर्ती क्षेत्रों में 5 से 6 फीट तक पानी बढ़ सकता है।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें

बरगी बांध के सहायक यंत्री (बाढ़ नियंत्रण) ने आम जनता से अपील की है कि वे नर्मदा नदी के घाटों और तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। यह चेतावनी खासकर उन लोगों के लिए है जो नदी के किनारे रहते हैं या धार्मिक अनुष्ठानों के लिए घाटों पर जाते हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।स्थानीय प्रशासन ने नर्मदा नदी से सटे सभी जिलों को इस स्थिति से अवगत करा दिया है ताकि वे भी आवश्यक कदम उठा सकें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.