---Advertisement---

पचमढ़ी में भारी बारिश से बढ़ा तवा बांध का जलस्तर, जानें नर्मदापुरम जिले की तहसीलों में वर्षा का हाल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई है। जिले के कैचमेंट क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा का सीधा असर प्रमुख जलाशयों के जलस्तर पर देखने को मिल रहा है।

तवा बांध का जलस्तर और पचमढ़ी में वर्षा की स्थिति

तवा जलाशय के जलस्तर को प्रभावित करने वाले प्रमुख पर्वतीय क्षेत्र पचमढ़ी में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 65.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पचमढ़ी और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में हुई इस बारिश के कारण तवा बांध में जल की आवक जारी है। वर्तमान में तवा जलाशय का जलस्तर 1140.60 फीट तक पहुंच गया है, जबकि इसका अधिकतम जलस्तर 1166.00 फीट है।

जिले की प्रमुख तहसीलों में वर्षा

पचमढ़ी 65.0 मिमी इटारसी 39.25, डोलरिया 32.24, सिवनी मालवा 25.05, माखननगर 16.0, नर्मदापुरम 9.46, बनखेड़ी 6.8, सोहागपुर 4.0, पिपरिया 0.05। जिले की 24 घंटों की औसत वर्षा 22.0 मिमी है। जिले की प्रगामी औसत वर्षा 551.3 मिमी है।

प्रमुख जलाशयों एवं सेठानी घाट का जलस्तर

  • तवा जलाशय : वर्तमान जलस्तर 1140.60 फीट (अधिकतम क्षमता : 1166.00 फीट)
  • सेठानी घाट (नर्मदा नदी): वर्तमान जलस्तर 938.80 फीट (अलार्म स्तर : 964.00 फीट, खतरा स्तर : 967.00 फीट)
  • बरगी जलाशय : वर्तमान जलस्तर 420.25 मीटर (अधिकतम जलस्तर : 422.76 मीटर)
  • बारना जलाशय : वर्तमान जलस्तर 346.77 मीटर (अधिकतम जलस्तर : 348.55 मीटर)।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.