इटारसी। तवा बांध का जलस्तर अपने पूर्ण भराव क्षमता को पार कर चुका है, जिसके कारण बांध के गेट अब भी खुले हुए हैं। आज सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे की स्थिति के अनुसार, बांध में जल की आवक जारी रहने से कुल 19,778 क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है।
वर्तमान स्थिति
- वर्तमान जलस्तर : 1166.3 फीट (355.48 मीटर)
- पूर्ण भराव स्तर : 1166.0 फीट (355.40 मीटर)
- भराव क्षमता : डैम अपनी लाइव क्षमता का 100.87 प्रतिशत भरा हुआ है।
- जल आवक : बांध में औसतन 5,300 क्यूसेक (150 क्यूमेक) पानी की आवक हो रही है।
पानी की निकासी
- बांध में अतिरिक्त जल भराव को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन द्वारा पानी की निकासी जारी है।
- गेटों की स्थिति : तवा बांध के 3 गेट 3-3 फीट तक खोले गए हैं।
- स्पिलवे से डिस्चार्ज : खोले गए गेटों से 16,078 क्यूसेक (455 क्यूमेक) पानी छोड़ा जा रहा है।
- पावर हाउस से निकासी : जलविद्युत गृह से 3,708 क्यूसेक (105 क्यूमेक) पानी छोड़ा जा रहा है।
- नदी में कुल बहाव : तवा नदी में कुल 19,778 क्यूसेक (560 क्यूमेक) पानी छोड़ा जा रहा है।
वर्षा की स्थिति
पिछले 24 घंटों में तवा के जलग्रहण क्षेत्र में 8.20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस सीजन की कुल संचयी वर्षा 1270.00 मिलीमीटर तक पहुंच चुकी है। चूंकि तवा नदी में पानी की मात्रा अधिक है, इसलिए तवा और नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।








