इटारसी। गणेश प्रतिमा बाजार के चयनित स्थल पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव एवं अधिवक्ता रमेश साहू ने नगर पालिका प्रशासन पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
रमेश साहू की प्रमुख मांगें हैं कि अधिकारी सुबह से ही मौके पर पहुंचकर जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करें। बाजार क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश, पीने के पानी और महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों के सुरक्षित आवागमन की पुख्ता व्यवस्था हो। यदि वर्तमान स्थल अनुपयुक्त है, तो तुरंत किसी सुरक्षित और सुविधाजनक वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाए।
श्री साहू ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि यह मामला हिंदू धर्मावलंबियों की श्रद्धा और भक्ति से जुड़ा है, इसलिए वे केवल आलोचना नहीं बल्कि मौके पर जाकर तत्काल समाधान चाहते हैं।










