---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

ईसीसी चुनाव प्रचार जोरों पर डब्ल्यूसीआरएमएस ने निकाली पदयात्रा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Mazdoor Sangh) और ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन (All India SC ST Association) के संयुक्त तत्वावधान में ईसीसी सोसायटी (ECC Society) के चुनाव को लेकर परिवर्तन पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में तिरंगा झंडा यूनियन के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय (Rajesh Pandey) एवं ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं डेलीगेट सिक लाइन न्यू यार्ड इटारसी (Itarsi) से निकले।

डीजल शेड (diesel shed), बिजली ऑफिस, एसी शेड होते हुए स्टेशन आरक्षण कार्यालय के सामने समाप्त परिवर्तन पदयात्रा संपन्न हुई। सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। उनके साथ प्रशासनिक शाखा के अध्यक्ष जितेंद्र पटेल भी उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में राजेश पांडे ने कहा कि पूरे जबलपुर जोन में लाल झंडा हार की ओर अग्रसर हो रहा है।

सभी डेलीगेट अर्जुन ऊटवार, आकाश यादव, सौरभ पांडे, वीरेंद्र बड़ोदिया, दीपक वर्मा, अभय उदलीकर, अजय डागोरिया, बबलू मीना, मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीना संजय कैचे, कुंदन अगलावे, मनीष सक्सेना, संतोष चतुर्वेदी, नितिन ओंकर, कुलदीप, देवांग, तरुण शुक्ला, श्याम, ज्ञान दुबे, सौरभ गुप्ता प्रीतम तिवारी सहित सैकड़ों युवा रेलवे कर्मचारी पदयात्रा में शामिल हुए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.