---Advertisement---

भूमिपूजन भी हम करेंगे और लोकार्पण भी हम ही करेंगे : सांसद

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – जो कार्य करता है वह कह सकता है : विधायक
  • – समूचे नगर में विकास कार्य चल रहे हैं : माया
  • – विवेकानंद घाट पर भूमि पूजन और लोकार्पण

नर्मदापुरम। आध्यात्मिक नगरी में एक ही बात कह रहा हूं। जिस चीज को हम मिटा नहीं सकते उसको मिटाने का कोई अधिकार नहीं है। जल को हम बना नहीं सकते हैं, जल को बर्बाद का हमें कोई अधिकार नहीं है। मैं नगरपालिका टीम को और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंता हूं जिन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान को 30 दिनों के स्थान पर 90 दिनों का किया। नपा के अधिकारी-कर्मचारियों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। यह बात आज विवेकानंद घाट पर आयोजित लोकार्पण और भूमि पूजन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कही।

500 करोड़ की राशि स्वीकृत

सांसद श्री चौधरी कहा कि लोकसभा में हमने अपनी बात रख दी है। 500 करोड़ की राशि अमरकंटक से भरूच तक के लिए जारी हो गई है। मैया की सेवा हम सभी जुटे रहे। उन्होंने कहा कि मैं और विधायक होशंगाबाद के ही हैं। लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र का नाम भी जल्द बदलवाने का कार्य करेंगे।

वृक्षारोपण के साथ वाटर हारवेस्टिंग पर ध्यान दें

सांसद ने कहा कि भूमि पूजन ही हम करेंगे और लोकार्पण भी हम ही करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी का भारत है। जिसमें लोकार्पण की तिथि पहले ही निर्धारित कर दी है। नर्मदा लोक और उस विषय के लिए आया है उसकी ख्याति फैल रही हैं। जल्द ही भूमि पूजन करेंगे। वृक्षारोपण के साथ ही हम वाटर हारवेस्टिंग करें तभी जल गंगा संवर्धन अभियान में पानी बचाने का कार्य सब मिलकर करेंगे। मध्यप्रदेश में नदी पर अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई की जयंती है उसे धूमधाम से मनाएं। हमारे देश पर हम गौरव है। हमारी सबसे बड़ी विरासत है मां नर्मदा है उसे संजोए। उन्होंने सिंदूर आपरेशन के बारे में बताया। उन्होंने नपाध्यक्ष से कहा कि भूमिपूजन और लोकार्पण करते रहें और हमें बुलाते रहें।

आत्मविश्वास से भरपूर है नपाध्यक्ष का भाषण

मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि आज मैंने नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का भाषण सुना जो कि आत्मविश्वास से भरपूर था। जो कार्य करता है वह कह सकता है। मां नर्मदा के सेठानीघाट के बाद विवेकानंद घाट प्रसिद्ध है। भूमि पूजन और लोकार्पण के कार्यों के बोर्ड लगे हुए हैं इसमें देख सकते हैं। विधायक डॉ शर्मा ने राजघाट और अन्य कार्यों की जानकारी दी। जिसका टेंडर खुल गया है। कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। हम सबके सहयोग से विकास नर्मदापुरम का अधिक से अधिक विकास करेंगे। समूचे नगर में विकास कार्य हो रहे हैं नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव नर्मदापुरम की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य कर रहीं हैं। नपाध्यक्ष और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। विकास कार्य में कोई कमी नहीं रहने दी जा रही है। सड़क, पुल पलियों और अन्य कार्य लगातार किए जा रहे हैं। आपने भारतीय जनता पार्टी की नगरपालिका बनाई है जिसका परिणाम है आज समूचे नगर में विकास कार्य हो रहे हैं।

नए मंदिर में विराजेंगी मां भवानी

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि हम विवेकानंद घाट पर 41.75 लाख के कार्यों का भूमि पूजन सांसद और विधायक के आशीर्वाद से और मार्गदर्शन कर रहे हैं। साथ ही चार वार्डों में 128 लाख की लागत से विकास कार्र्यों का भूमिपूजन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। हमारे पास अभी 29 वार्ड ओर हैं जिसमें विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। मां नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमें विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के विशेष आग्रह पर 15 करोड़ की राशि प्रदान की है। जिनसे हम विकास कार्य करेंगे। नर्मदा लोक कोरीडोर भी बनने जा रहा है नर्मदालोक की टीएस आ गई है और टेंडर लग रहा है। जैसे ही टेंडर खुलेगा हम कार्य प्रारंभ कर देंगे। मीनाक्षी चौक स्थित 5 जून को मंदिर की मूर्ति का स्थानांतरण करेंगे। मां राजराजेश्वरी मां नर्मदा नए भव्य मंदिर विराजित होंगी। मीनाक्षी चौक का चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण देखने को मिलेगा। सांसदद्वय और विधायक का मार्गदर्शन मिलता रहेगा तो हम नर्मदापुरम का विकास करते रहेंगे।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद कार्यक्रम में

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मध्य प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल विकास नारोलिया सहित पार्षद, पूर्व पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता, नगरपािलका के अधिकारी और कर्मचारी के साथ नागरिक उपस्थित रहे। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने किया। आभार वार्ड पार्षद सभापति श्रीमती आरती लक्ष्मण ने बैस व्यक्त किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.