---Advertisement---

मौसम अलर्ट: नर्मदापुरम, भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग की चेतावनी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल/इटारसी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र भोपाल द्वारा प्रदेश के मौसम को लेकर तात्कालिक अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल और नर्मदापुरम संभाग सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली चमकने) की संभावना है।

इन जिलों में मध्यम बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल (बैरागढ़), विदिशा (उदयगिरि), सागर, दमोह, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर (खजुराहो) और मंडला (कान्हा) जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश (5 से 15 मिमी प्रति घंटा) का अनुमान जताया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 60 प्रतिशत आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है।

नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश

मौसम केंद्र ने नर्मदापुरम (पचमढ़ी), हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर, गुना, ग्वालियर, रीवा, सतना और पन्ना सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (5 मिमी प्रति घंटा से कम) और वज्रपात की संभावना जताई है।

सुरक्षा एवं सावधानी हेतु आवश्यक दिशानिर्देश

मौसम के बिगड़े मिजाज और संभावित प्रभावों को देखते मौसम विभाग ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

  • आकाशीय बिजली से बचाव: बारिश या कड़क के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें और खुले मैदानों में जाने से बचें। सुरक्षित एवं पक्के मकानों के भीतर ही रहें।
  • जलभराव वाले स्थानों से दूरी: निचले इलाकों, जलमग्न पुल-पुलियों तथा उफान वाले नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें।
  • यातायात में सावधानी: बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन और दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने से वाहन धीमी गति और पूरी सावधानी से चलाएं।
  • कच्चे ढांचों से दूरी: जर्जर भवनों, बिजली के खंभों, बड़े पेड़ों और अस्थायी संरचनाओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.