भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भोपाल द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज आधी रात को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में दो अलग-अलग श्रेणियों में अलर्ट जारी किया गया है।
मध्यम बारिश और वज्रपात (Lightning) की चेतावनी
इन क्षेत्रों में 5 से 15 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होने और 30% से 60% तक बिजली गिरने की आशंका है।
- दतिया (रतनगढ़), निवाड़ी (ओरछा), टीकमगढ़, छतरपुर (खजुराहो), पन्ना, दमोह, सागर, शिवपुरी।
- नर्मदापुरम (पचमढ़ी), हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा (पेंच), सिवनी और बालाघाट।
हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट
इन जिलों में रात के समय हल्की बूंदाबांदी (5 मिमी/घंटा) और 30% से कम बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
- राजगढ़, आगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर।
- भोपाल (बैरागढ़), इंदौर, धार (मांडू), झाबुआ, खरगोन (महेश्वर), खंडवा (ओंकारेश्वर), रायसेन (सांची/भीमबेटका), विदिशा (उदयगिरि), गुना, अशोकनगर।
- रीवा, मऊगंज, सीधी, सतना (चित्रकूट), सिंगरौली, जबलपुर (भेड़ाघाट), नरसिंहपुर, मंडला (कान्हा), उमरिया (बांधवगढ़), कटनी, श्योपुर कलां, मुरैना और भिंड।
मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि गरज-चमक और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों (पक्के मकानों) में आश्रय लें। जलभराव वाले क्षेत्रों, जलधाराओं और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। ग्रामीण इलाकों में किसानों को खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।










