Weather : जानिये कहां, कैसा रहेगा मप्र का मौसम
इटारसी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से पारा बढ़ रहा है। गर्म हवाओं के चलते भोपाल (Bhopal) सहित प्रदेश के अधिकतम जिलों में दिन के तापमान में उछाल आया है। आगामी चौबीस घंटे में प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में लू चलने की संभावना जतायी जा रही है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, आगामी 18 मार्च तक तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस (Celsius) की बढ़ोतरी हो सकती है साथ ही तेज धूप खिली रहेगी। इटारसी का आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आगामी चौबीस घंटों की बात करें तो गुना, ग्वालियर, राजगढ़, धार, रतलाम, छतरपुर, सागर, दमोह एवं छिंदवाड़ा जिलों में लू चलने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में सागर संभाग में तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री मंडला में दर्ज किया गया। आगामी दस दिनों में तापमान में एक डिग्री का उतार-चढ़ाव आता रहेगा। कल बुधवार को तापमान दो डिग्री बढ़कर 39 तक जा सकता है। 17 मार्च को यह 40 डिग्री को छू सकता है। लेकिन रविवार को पुन: एक डिग्री कम होकर 39, सोमवार को 38 हो सकता है।