धूप का तीखापन कर रहा परेशान, रात में गिरता है तापमान

धूप का तीखापन कर रहा परेशान, रात में गिरता है तापमान

इटारसी। दिन में तीखी धूप परेशान कर रही है जबकि रात में तापमान में आंशिक गिरावट आने से मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम में दशहरे के बाद से और ठंडक आने की उम्मीद की जा रही है। आज इटारसी का मौसम 35 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि दिन के ज्यादातर वक्त सूर्य की तपन महसूस की गई। दोपहर एक बजे तापमान 35 डिग्री रहा जबकि 5 बजे यह 32 डिग्री पर आ गया। रात तक इसके तीन से चार डिग्री और नीचे आने की संभावना है।
सोमवार को भी मौसम में कुछ अधिक बदलाव नहीं होने की संभावना है। सोमवार को भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और मौसम साफ ही रहेगा। यानी अभी धूप के तीखेपन से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले चौबीस घंटे में संपूर्ण मध्यप्रदेश में कमोवेश ऐसा ही मौसम रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में और सबसे कम न्यूनतम 17 डिग्री मंडला और छिंदवाड़ा में रिकार्ड किया गया है। आगामी चौबीस घंटों में भी मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जतायी जा रही है।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!