इटारसी। नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम संभाग के अलावा भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में इस तरह का मौसम रहेगा।
मौसम विभाग मध्यप्रदेश के अनुसार छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, टीकमगढ़, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और निवाड़ी जिलों में भी गरज-चमक का मौसम रहने की संभावना है। संभाग में अनेक स्थानों पर अगले चौबीस घंटे में बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में शहडोल संभाग के जिलों के अलावा अनेक स्थानों पर रीवा, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा जबलपुर एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई एवं उज्जैन, गवालियर एवं चंबल संभाग के जिलों का मौसम शुष्क रहा। संभाग के भीमपुर में 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।
Weather Update : मध्यप्रदेश के इन संभाग में बारिश के आसार


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









