नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से सटे समुद्री क्षेत्र में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब और सघन होकर अवदाब (Depression) में तब्दील हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की सुबह 08:30 बजे यह सिस्टम अक्षांश 20.6° उत्तर तथा देशांतर 88.4° पूर्व के पास केंद्रित था।
इसकी मौजूदा स्थिति
- सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल): 130 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व
- दीघा (पश्चिम बंगाल): 140 किमी दक्षिण-पूर्व *ल
- चांदबली (ओडिशा): 170 किमी पूर्व
- बालासोर (ओडिशा): 180 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व
आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटों के भीतर एक गहरे अवदाब (Deep Depression) में बदल सकता है। इसके 27 जुलाई 2026 की दोपहर तक पारादीप और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तट को पार करने की प्रबल संभावना है। तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।











