नर्मदापुरम। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से लगभग 2.1 डिग्री अधिक है। शहर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सुबह के समय हवा में आर्द्रता (नमी) का स्तर 92 प्रतिशत तक पहुंच जाने के कारण जिलेवासियों को हल्की बारिश के साथ उमस का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं नर्मदापुरम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पचमढ़ी में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। पचमढ़ी में बीते 24 घंटों में 10.0 मिमी बारिश हुई और आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके अलावा, संभाग और प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात करें तो टीकमगढ़ में सबसे ज़्यादा 87.0 मिमी और सिवनी में 49.4 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि राजधानी भोपाल में 1.8 मिमी बारिश के साथ तापमान 29.8 डिग्री रहा।











