---Advertisement---

मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव में, अगले चौबीस घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।

मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी में स्थित है और पूर्वी छोर मध्य समुद्र ताल के स्तर पर गोरखपुर, पटना, हजारी बाग, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी तक विस्तृत है। इन प्रणालियों के प्रभाव से 5 से 7 सितंबर के दौरान मध्यप्रदेश के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है।

5 सितंबर को वर्षा की स्थिति

उमरिया, कटरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, नरसिंहपुर, अशोक नगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा तथा बुरहानपुर जिले में अल्पकालीन झंझावात और गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर तथा छतरपुर जिले में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा (50 से 80 मिमी) होने की संभावना है। डिंडोरी तथा बालाघाट जिले में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

6 सितंबर को स्थिति

सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर तथा आगर जिले में अल्पकालील झंझावात एवं गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। सतना, रीवा, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, सीहोर, बैतूल, तथा खंडवा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसी तरह बालाघाट, नर्मदा पुरम, हरदा तथा बुरहानपुर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा और गरज चमक की संभावना है।

7 सितंबर को वर्षा

सतना, रीवा, सीधी, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, पन्ना तथा दमोह जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, बैतूल, हरदा, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, शाजापुर तथा आगर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा और गरज चमक एवं नर्मदा पुरम, खरगोन, देवास और बुरहानपुर जिले में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा और गरज चमक की संभावना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.