---Advertisement---

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम सहित इन जिलों में बदलेगा मौसम, तेज हवाएं चलेंगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज और कल, मौसम गरज-चमक और तेज हवाओं वाला रहेगा। बादलों के कारण धूप की चमक कम रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में बिजली कड़कने और कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर तो कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और समीपवर्ती पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है, जिसके साथ संयुग्मित ट्रफ मध्य क्षोभमंडलीय पछुवा हवाओं के बीच समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए 65 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 22 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में सक्रिय है। जबकि अन्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक निम्न क्षोभमंडलीय स्तरों में ट्रफ /हवाओं में असततता व्याप्त है। इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव में 30 एवं 31 मार्च को मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर चलने की संभावना है। इसीतरह से उज्जैन, चंबल और ग्वालियर संभागों के जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40-50 किलोमीटर चलने की संभावना है। 31 मार्च को नर्मदापुरम और सागर संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर, तथा रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.