Weather : बदलेगा मौसम, आगामी दो दिन में बढ़ेगा तापमान

Weather : बदलेगा मौसम, आगामी दो दिन में बढ़ेगा तापमान

इटारसी। मप्र (mp) का मौसम बदलेगा। आगामी दो दिन में दो से चार डिग्री सेल्सियस (degree celsius) तापमान बढऩे की संभावना है। यानी प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी। मौसम (weather) विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में संपूर्ण प्रदेश का मौसम शुष्क रहा है।मप्र में सर्वाधिक अधिकतम तापमान (temperature) 37 डिग्री सेल्सियस खंडवा, खरगौन, राजगढ़ और नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रीवा और मंडला में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 16 एवं 17 मार्च को दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढऩे की संभावना है।
मौसम विभाग (meteorological department) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कहीं भी बारिश (rain) दर्ज नहीं की गई। माना जा रहा है कि 20 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। अभी दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है। संभावना है कि मार्च माह के अंत तक गर्मी का असर तेज देखने को मिलेगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!