Weather Update: संपूर्ण मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा

Weather Update: संपूर्ण मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा

इटारसी। आगामी 24 घंटों में मध्य प्रदेश में कहीं भी बारिश(Rain) होने की कोई संभावना नहीं है।संपूर्ण मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कहा जा सकता है कि मानसून(Monsoon) की विदाई हो चुकी है। अगले 24 घंटो में मध्य प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में इंदौर और उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई है। शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। आगामी 24 घंटे में प्रदेश में कहीं वर्षा होने की संभावना नहीं है। अतः माना जा सकता है कि मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। यद्यपि पिछले कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश के बाद माना जा रहा था कि तापमान में गिरावट दर्ज होगी लेकिन ऐसा प्रदेश में कहीं भी महसूस नहीं किया गया पिछले 24 घंटे में उच्चतम तापमान ग्वालियर और दतिया में 37℃ और निम्नतम 19℃ दतिया और छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!