इटारसी। रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और मांग को देखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस से समस्तीपुर जंक्शन के बीच साप्ताहिक एसी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन सहित पश्चिम मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
- गाड़ी संख्या 01043 : यह ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह उसी रात 23:45 बजे इटारसी, अगले दिन तड़के 03:10 बजे जबलपुर और 05:50 बजे सतना पहुंचकर बुधवार रात 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01044 : वापसी में यह ट्रेन 23 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को तड़के 03:00 बजे समस्तीपुर से चलकर शाम 18:40 बजे सतना, रात 22:15 बजे जबलपुर, अगले दिन शुक्रवार) तड़के 02:00 बजे इटारसी और शाम 16:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
कोच व हाल्ट : 22 कोच वाली इस पूर्णत: वातानुकूलित ट्रेन में फस्र्ट एसी, सैकंड एसी और थर्ड एसी के कोच रहेंगे। यह ट्रेन कल्याण, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू, दानापुर, पाटलिपुत्र और मुजफ्फरपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।







