
भारतीय बांग्ला स्वाभिमान यात्रा का आत्मीय स्वागत
इटारसी। वसंत पंचमी के पावन मौके पर भारतीय बांग्ला स्वाभिमान संघ (Bangla Swabhiman sangh) भारत के तत्वावधान में स्वाभिमान यात्रा निकाली गयी। भारतीय जनता पार्टी इटारसी नगर मंडल (BJP Itarsi Nagar Mandal) ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक अग्रवाल, पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर लालू, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दीक्षित सोनू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोलू मालवीय, भाजपा के नगर उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, आशु शर्मा, मनोज मालवीय, शैलेश योना आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।