इटारसी। मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ की बैठक नर्मदा पुरम वृत कार्यालय के मीटिंग हाल में हुई। बैठक में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नर्मदापुरम सर्किल के होशंगाबाद, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया से भी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला को मध्य प्रदेश शासन द्वारा नियामक आयोग का सदस्य नामित करने पर उनका स्वागत किया। रामविलास टाले को अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर उनका पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
बैठक में बिजली कर्मचारी महासंघ के महामंत्री संदीप त्रिपाठी एवं अध्यक्ष रमेश नागर का भी स्वागत किया। बैठक में प्रमुख रूप से हरिहर वैष्णव क्षेत्रीय सचिव मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ नर्मदापुरम, पुलिन शास्त्री, अध्यक्ष मधु चंदेल कृष्ण मुरारी, सूचिक लक्ष्मीकांत मुराब, पंकज पांडे पिपरिया से, राम गोपाल शेख राशिद, रमाशंकर प्रमोद श्रीवास्तव गणेश मालवीय इटारसी से राकेश मेहरा भोपाल से राकेश जैन, लक्ष्मीनारायण रैकवार, राजेन्द्र मालवीय, सुभाष धर्वे, मनीष परसाई, लव भदौरिया, शीलेन्द्र नेटारे, बृजेश चौरे, उमेश गौर, संजय व्यास, मनोज पांडे एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।
बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के ट्रांसफर अधिक दूरी पर नहीं करने को लेकर चर्चा हुई, साथ ही रात्रि कालीन ड्यूटी में सब स्टेशन पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी के मुद्दे को आगामी एमडी मीटिंग में रखने पर सहमति हुई। भविष्य निधि शीघ्र मिले इस पर राम विलास टाले ने जानकारी दी। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक नर्मदा पुरम के साथ सौहाद्र्र मुलाकात की। संचालन शिव कुमार बिल्लोरे एवं हरिहर वैष्णव ने किया।











