---Advertisement---

श्री वानमामलै रामानुज जीयर स्वामी के आगमन पर स्वागत, जगह जगह पुष्प वर्षा

By
On:
Follow Us

इटारसी। अंतरराष्ट्रीय रामानुज संप्रदाय की सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख बड़ी गादी श्री श्री रामानुज स्वामी के द्वितीय अवतार श्री वरवरमुनि स्वामी द्वारा स्थापित अष्ट गादी में प्रधान एवं प्रथम श्री तोतादृ (श्री वानमामलै रामानुज जीयर गादी) के 31 वें पीठाधिपति अनन्तश्री विभूषित मधुरकवि वानमामलै रामानुज जीयर स्वामी जी असीम कृपा कर नैमिषारण्य प्रवास के अंतर्गत सोमवार को इटारसी पहुंचे।

श्रीनिवास मंडपम गोष्टी के धर्म अनुरागी सदस्यों ने सनखेड़ा स्थित फोरलेन पर पूज्य महाराज श्री की अगवानी की। बड़ी संख्या में वाहनों से वे यहां पहुंचे थे। वर्धा से इटारसी आते समय महाराजश्री का जोरदार स्वागत इटारसी गोष्ठी ने किया। उनको लेने श्री श्री 1008 युवराज स्वामी रामकृषणाचार्य इटारसी से वर्धा गए थे। कार्यक्रम की अगवानी एवं मार्गदर्शन युवराज श्री रामाकृष्णाचार्य का रहा। इटारसी में जीयर स्वामी का पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। पुष्प वर्षा करके श्रद्धालुओं ने उनका अभिवादन किया। सराफा बाजार में अग्रवाल परिवार, तुलसी चौक पर चांडक परिवार, जय स्तंभ चौक पर संयुक्त व्यापारी महासंघ ने उनका स्वागत किया।

श्रीनिवास मंडपम पहुंचने पर पूज्य महाराज श्री का पद प्रक्षालन किया। पादुका पूजन एवं आरती की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गोष्टी के सदस्य एवं भागवत जन उपस्थित थे। श्री जीयर स्वामी महाराज जी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस कलयुग में केवल धर्म ही एक आधार है और धर्म की धुरी साक्षात श्रीमन्नारायण है। आप सभी को रामानुज इतनी शक्ति दे कि आप स्वयं का परिवार का एवं राष्ट्र का उत्थान करने में ससमर्पित कर सकें।

उन्होंने इटारसी में हुए भव्य स्वागत के लिए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। बड़े सरकार श्री सुदर्शनाचार्य एवं युवराज रामकृष्णाचार्य ने पूज्य महाराज जी का सम्मान किया। जीयर स्वामी जी का रात्रि प्रवास इटारसी श्री निवास मंडप स्टेट बैंक कॉलोनी श्री श्री 1008 स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज के स्थान में होगा। दूसरे दिन मंगलवार को जीयर स्वामी प्रात: कटनी के लिये प्रस्थान करेंगे।

ज्ञातव्य है कि इटारसी के श्री सुदर्शनाचार्य महाराज इसी तोतादृ गादी की शिष्य परम्परा के वैष्णव आचार्य हैं। विगत लगभग 40 वर्ष से इटारसी में निवास करते हुए देश भर में धर्म प्रचार कर रहे हैं । वत्र्तमान में इनके उत्तराधिकारी युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य भी धर्मप्रचार में संलग्न हैं। युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य ने बताया वानमामलै रामानुज जीयर स्वामी जी का पदार्पण इटारसी नगर में प्रथम बार नैमिषारण्य जाते हुए हो रहा है। स्वामी जी नानगुनेरी (तमिलनाडु ) से सड़क मार्ग से चेन्नई, हैदराबाद,वर्धा होते हुए इटारसी आये हंै।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.