यूनियन से संघ में आए पदाधिकारियों का स्वागत किया

यूनियन से संघ में आए पदाधिकारियों का स्वागत किया

इटारसी/भोपाल। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Mazdoor Sangh) के मंडल सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी (Media Incharge) रोमेश चौबे ने बताया कि संघ के महामंत्री अशोक शर्मा को मंडल सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विगत 32 वर्षों से यूनियन (Union) के स्तंभ रहे आरके शर्मा वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री बनाए गए है। इसी तरह से निरंजन कुमार सहायक मंडल सचिव, प्रवीण अवस्थी लोको लाइन (Loco Line) उपाध्यक्ष, राजेश यादव मुख्य शाखा उपाध्यक्ष, रवि कुमार, सुरेश दांगी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।
आज सुबह ट्रेन (Train) पर आत्मीय स्वागत के बाद महामंत्री अशोक शर्मा, संयुक्त महामंत्री आरके शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, मुख्यालय सचिव मनोज अग्रवाल के साथ ढोल नगाड़ों के साथ रैली के साथ लोको लाइन शाखा में सैंकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया। सुबह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भोपाल में राजेश पांडे, मंडल अध्यक्ष, जोनल संगठक बीएल मिश्रा, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रशासनिक शाखा के अध्यक्ष एमएस पुरी, सचिव अशोक सिन्हा, लोको लाइन शाखा सचिव कमलेश परिहार, मुख्य शाखा अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी एवं समस्त टीम ने संयुक्त महामंत्री आरके शर्मा एवं पूरी टीम का जॉइंट महामंत्री जबलपुर जोन के बनाये जाने पर स्वागत किया।



CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: