सेवानिवृत्ति पर वेलफेयर इंस्पेक्टर दुबे डीआरएम से सम्मानित

सेवानिवृत्ति पर वेलफेयर इंस्पेक्टर दुबे डीआरएम से सम्मानित

इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे इटारसी में चीफ स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के पद के साथ वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मंडल कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत अशोक कुमार दुबे आज रेल सेवा से सेवा निवृत्त हुए। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर विदाई दी।

ज्ञातव्य है कि अशोक दुबे अनेक वर्षों से इटारसी एवं इटारसी खंडवा, इटारसी, हबीबगंज क्षेत्र के वेलफेयर इंस्पेक्टर के रूप में रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के हित में कार्य करते रहे एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदान की। उन्हें समय-समय पर विभाग के उच्च अधिकारियों ने सराहनीय कार्यों के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ में रहते हुए मंडल एवं मुख्यालय के अनेक पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन बड़ी ही कुशलता से किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: