वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने किया डॉक्टर्स का सम्मान

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने किया डॉक्टर्स का सम्मान

इटारसी। आज 1 जुलाई डॉक्टर डे (Doctor Day) के उपलक्ष्य में लाल झंडा रेल यूनियन ने रेलवे हॉस्पिटल न्यूयार्ड (Railway Hospital Newyard) में सभी डॉक्टर्स एवं समस्त स्टाफ़ का सम्मान समारोह आयोजित किया। टीआरएस के आकाश यादव (Akash Yadav) ने बताया कि प्रतिवर्ष 1 जुलाई को यूनियन डॉक्टर्स का सम्मान करती है। यूनियन ने हॉस्पिटल अधीक्षक डॉक्टर शिवम कुलश्रेष्ठ (Dr. Shivam Kulshrestha), डॉक्टर पिल्लै (Dr. Pillai), डॉक्टर जैन (Dr. Jain), डॉक्टर बेनर्जी (Dr. Banerjee) एवं समस्त हॉस्पिटल स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया।

डॉक्टर्स डे 1991 से प्रतिवर्ष भारतरत्न डॉक्टर विधानचंद्र रॉय ( Bharat Ratna Dr. Vidhanchandra Roy) के जन्मदिन के नाम पर मनाया जाता है। इस अवसर पर यूनियन के मंडल कार्यकारी अध्यक्ष आरके यादव, मंडल यूथ अध्यक्ष तरुण शुक्ला, जोनल एजुकेटर मुबारक अली, पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव, मुख्य शाखा सहसचिव जयंत महाजन आदि ने संबोधित किया।

डॉ. शिवम एवं डॉ. बेनर्जी और समस्त स्टाफ ने भी अपने उद्बोधन में यूनियन द्वारा इस सम्मान समारोह के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वकील सिंह, तौसीफ खान, दीपक शर्मा, राजकुमार परदेसी, प्रदीप प्रजापति, सूरज, सन्तोष राजपूत, नीतेश देवड़ा, अभ्यंक गुप्ता, ज्ञानप्रकाश दुबे, योगेश लाला, मनीष मीणा, बनवारी मीणा सहित बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: