---Advertisement---

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने निकाली वाहन रैली, युवाओं में भरा जोश

By
On:
Follow Us

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे के नेतृत्व में आज वाहन रैली निकाली गयी। रैली में युवाओं ने जोश और उमंग दिखाया और गाय को जिताने के लिए संकल्प लिया। इटारसी की पांचोंव शाखाओं के अध्यक्ष ,सचिव ,मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य युवा पदाधिकारी एसबीएफ सदस्य के साथ महिला विंग एवं छोटे-छोटे डिपो के रेलवे कर्मचारियों ने वहां मन बना लिया है कि गाय पर मोहर लगाना है।

उल्लेखनीय कि आज मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे के नेतृत्व में डीजल शेड से यार्ड की पूरी रेलवे कॉलोनी होते हुए वाहन रैली तिरंगे झंडे के साथ डीजे एवं रेलवे कर्मचारियों के जोश जुनून के साथ जयस्तंभ चौराहे से होती हुई रेलवे साइकिल स्टैंड पर पहुंची जहां पर सभा के रूप में परिवर्तित हुई। सभा का संचालन मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, योगेश चोरे ने किया।

अपने उद्बोधन में भागीरथ मीणा ने कहा कि लाल झंडे को भोपाल मंडल ने नकार दिया है, वहीं अपने ओजस्वी उत्कृष्ट भाषण में मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा कि आने वाले मान्यता के चुनाव में तिरंगा झंडा गाय निशान रेलवे कर्मचारियों का पहला संगठन बन गया है एवं सभी जो कार्य रेलवे कर्मचारियों के होने थे वह वह सेंट्रल में मजदूर संघ करता आया है।

अपने उद्बोधन में पांडे ने कहा कि 12 तारीख को भोपाल मंडल में ही नहीं अपितु भारतीय रेल में इतिहास लिखा जाएगा कि एनपीएस और यूपीएस के जन्मदाताओं को रेलवे कर्मचारियों ने त्याग दिया है, केवल ओल्ड पेंशन स्कीम देने वाले संगठन आठवां वेतन देने वाले संगठन रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को ईसीसी बैंक में लगाने वाले संगठन वेस्ट सेंट्रल मजदूर संगठन गाय निशान को जिताने अपील की। आभार प्रदर्शन कोऑर्डिनेटर मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य कुंदन अगलावे ने किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.