इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ, डीजल शाखा ने आज डीजल शेड से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर सीएमपीई (डी) के डीजल लोको शेड इटारसी आगमन पर एक ज्ञापन शाखा अध्यक्ष महाकालेश्वर कश्यप और शाखा सचिव राजेश यादव के नेतृत्व में दिया।
संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सीएमपीई (डी) का स्वागत किया और उन्हें ज्ञापन के माध्यम से शेड में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इन समस्याओं को सुनने के बाद, सीएमपीई(डी) ने जल्द ही सभी मुद्दों का समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष महाकालेश्वर कश्यप, सचिव राजेश यादव, यशवंत सोलंकी, योगेश यादव, अशोक कुशवाहा, कुलदीप पटेल, सरोज कुमार, सुनील श्रीवास्तव, श्याम निर्मल, गोविंद सोनी, पवन प्रजापति, युवा सचिव नवीन चौरे, शिवम् बाथरे, अमित डागर, राजेश कुमार, कन्हैया कुमार और अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित थे।








