वेसेरेम संघ डीजल शाखा कर रही प्रदर्शन

वेसेरेम संघ डीजल शाखा कर रही प्रदर्शन

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Mazdoor Union) की डीजल शाखा (Diesel branch) ने बेमियादी प्रदर्शन, हल्ला बोल का अभियान शुरु किया है। रेल प्रशासन (Railway administration) द्वारा डीजल लोको शेड में 140 टन ब्रेक डाउन क्रेन को कैरिज एवं वैगन विभाग में 60 कर्मचारियों के साथ स्थानांतरित करने के आदेश के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है।
इस आदेश के खिलाफ वेस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ डीज़ल शाखा ने बीड़ा उठाया है। इस तुगलकी आदेश के विरोध में आज से डीजल शेड में संघ द्वारा अनिश्चित कालीन प्रदर्शन, हल्ला बोल सुबह 8 बजे टोकन आफिस से नोटिस बोर्ड तक और 10 बजे कैंटीन परिसर से नोटिस बोर्ड तक कि रैली और हल्ला बोल किया जाएगा ताकि प्रसाशन अपने आदेश को वापस ले। संघ के नेताओं ने कहा कि जब तक रेल प्रशासन नहीं मानेगा तब तक वेस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ अपना संघर्ष जारी रखेगा। संघ अपने कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने देगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!