पश्चिम मध्य रेलवे महिला कर्मचारी कल्याण समिति ने बांटे रेलवे परिसर में कंबल

Post by: Rohit Nage

West Central Railway Women Employees Welfare Committee distributed blankets in the railway premises

इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे महिला कर्मचारी कल्याण समिति टीआरएस शेड नयायार्ड इटारसी वंदना हाल द्वारा आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के साथ मिलकर स्टेशन परिसर में गरीब मददगार नागरिकों को कंबल बांटे गए।

उल्लेखनीय है कि महिला समिति द्वारा हर समय यह कार्य किया जाता है। समिति में मुख्य रूप से ज्योति महाजन, उमा बोरासी, सोना कोकाटे वंदना आगलावेे, करुणा भलेवार, अंजलि निर्मल, प्रीति तिवारी, सैनी श्रीमती, मीरा, यशोदा मेहरा, स्वर्णा, सुशील एवं दीपा मेहरा के साथ सैकड़ों महिला उपस्थित थीं।

जब ठंड में लोग घर से नहीं निकल रहे हैं, गरीबों को सोने की व्यवस्था नहीं है, कंबल की व्यवस्था नहीं है, ऐसे में गरीबों को मदद करना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। समस्त इटारसी के नागरिकों ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति को आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, हरिप्रसाद, रविंद्र चौधरी, राजा राम कृष्ण एवं सभी युवा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!