इटारसी। भारत सरकार के सूक्ष्म लधु एवं मध्यम उद्यम विभाग एमएसएमई (Department of Medium Enterprises MSME) द्वारा हाल ही में व्यापारियों को इस श्रेणी में शामिल किया गया है। इससे व्यापारी लाभान्वित होंगे और किस-किस क्षेत्र में उन्हें लाभ मिलेगा, यह जानकारी देने के लिये कैट द्वारा एक वर्चुअल सेमीनार का आयोजन 13 जुलाई शाम 4 बजे किया जायेगा। इसमें एमएसएमई विकास संस्थान इन्दौर (MSME Development Institute Indore) के सहायक निदेशक नीलेश त्रिवेदी (Assistant Director Nilesh Trivedi) व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदा संभाग प्रभारी विजय राठी (Narmada division in-charge Vijay Rathi) ने बताया कि मुख्य अतिथि कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल (National General Secretary Praveen Khandelwal) होंगे जब कि अध्यक्षता कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन करेंगे। कैट के प्रदेश महामंत्री मुकेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री गोविन्ददास असाटी एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज चौरसिया, ने बताया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन और एमएसएमई स्कीम का लाभ लेने के लिये व्यापारियों को जागरूक करने के लिये यह सेमीनार जूम पर आयोजित होगा जिसका आईडी 9425115622 एवं पासवर्ड 12345 है।
कैट के सेन्ट्रल जोन चैयरमैन रमेश गुप्ता, संयुक्त अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील जैन, सन्देश जैन, स्वप्नल खंडेलवाल, डॉ.प्रकाश अग्रवाल, महेश माहेश्वरी, पवन जैन, मनोज गुप्ता, महेश थरवानी, विजय राठी, अंशु गुप्ता, रवि तलरेजा, कपिल मलैया आदि ने बताया कि कैट की मध्यप्रदेश टीम एमएसएमई उद्यम रजिस्टेशन पूरी तत्परता के साथ प्रत्येक व्यापारी को दिलायेगी। हम न सिर्फ उद्यम रजिस्ट्रेशन दिलायेेेगे बल्कि इस रजिस्टेऊशन से व्यापारी को क्या लाभ मिलेगा यह भी बतायेंगे एवं विभिन्न विभागों से उन लाभों को दिलायेंगे भी। इसके लिये पूर्ण योजनाबद्ध तराीके से कैट कार्य करेगा।
कैट मध्यप्रदेश महामंत्री मुकेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री गोविन्ददास असाटी, कार्यक्रम संयोजक मनोज चैरसिया, ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर बर्चुअल रूप से इस आयोजन से जुडे और भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जो लाभ व्यापारियों को दिये जा रहे हैं उसका अधिक से अधिक लाभ उठायें।
व्यापारियों को एमएसएमई योजना से क्या लाभ होगा, बतायेंगे विशेषज्ञ

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










