---Advertisement---

जब जब ब्राह्मण बोला है राज सिंहासन डोला है… नारे से गूंजा नगर

By
—
On:
Follow Us

– विप्र समाज ने निकाली भगवान परशुराम शोभायात्रा

– विश्वकल्याण की भावना को लेकर किया भगवान पराशुराम का पूजन

सोहागपुर,राजेश शुक्ला। भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर विश्व कल्याण की भावना को लेकर ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया गया एवं समस्त विप्र समुदाय ने सुंदरकांड का पाठ किया बुधवार को विप्र समाज ने भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली।

शोभा यात्रा में लगातार जब-जब ब्राह्मण बोला है, राज सिंहासन डोला है, का नारा लगाया जाता रहा। गौरतलब है कि विप्र समाज ने भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन परशुराम भवन में किया था। प्रथम दिवस तीन मई को श्री परशुराम पूजन एवं सुंदरकांड पाठ किया गया था, वहीं द्वितीय दिवस बुधवार को श्री परशुराम भवन में दिनभर यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। शाम को शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे चंद्रमोहन दुबे ने भगवान परशुराम का स्वरूप धारण किया था।

नौ बटुकों की हुई सामूहिक यज्ञोपवीत 

IMG 20220506 WA0017

शोभायात्रा से पूर्व परशुराम भवन में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें नौ ब्राह्मण बालकों का जनेऊ संस्कार किया गया। पं. राजेंद्र सहारिया, पं. कैलाश परसाई, पं. इंद्रकुमार दीवान, पं. शैलेंद्र शर्मा अरविंद सहरिया ने बताया रीति-रिवाजों के साथ सुबह सात बजे मातृका पूजन कार्यक्रम किया गया। सभी बटुकों के मुंडन उपरांत श्री परशुराम भवन में दिनभर यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ।

बुधवार शाम लगभग पांच बजे श्री मिश्र जी मंदिर बिहारी चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम की झांकी बनाई गई एवं बटुकों के नेतृत्व में शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्य बाजार क्षेत्र में पहुंची, जहां विभिन्न संगठनों की ओर से विप्र समाज की भव्य शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं युवाओं एवं सामाजिक बंधुओं के साथ ही प्रमुख रूप से समाज के पंडित राजेंद्र सहरिया पंडित कैलाश परसाई पंडित इंद्र कुमार दीवान, गणेश राम मंडलोई, बीके शर्मा, भानु प्रकाश तिवारी, मथुरा प्रसाद जोशी, कमलेश पुरोहित, हर्ष कुमार पालीवाल, कृष्ण कुमार पालीवाल धर्मेंद्र दुबे, विजय कुमार शर्मा, राजीव शुक्ला, शिव कुमार दीवान, रमेश व्यास, सतीश शुक्ला, शिवेंद्र व्यास, राहुल शर्मा, प्रशांत बसेड़िया प्रकाश मुद्गल, ऋषभ दीक्षित, नितिन परसाई चंद्र गोपाल भार्गव ,शरद दुबे, संजय दुबे, धनराज तिवारी, एम एल स्वामी जीवन दुबे , शिरीष तिवारी, राजेंद्र पालीवाल, चुन्नीलाल मुदगल, विपुल तेहरिया, अभिषेक तिवारी, अमित बिल्लोरे, डॉक्टर संजीव शुक्ला, देवेंद्र दीवान प्रबुद्ध दुबे, अभिनव पालीवाल अश्वनी सरोज, श्वेतल दुबे, अमित मिश्रा, भरत व्यास यश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.