इटारसी। मध्यप्रदेश में इसी पंचवर्षीय कार्यकाल में डेढ़ वर्ष कांग्रेस ने सत्ता संभाली है और इसके बाद कांग्रेस के विधायकों के भाजपा में आने से पुन: भाजपा को सत्ता में आने का अवसर मिला है। कांग्रेस के डेढ़ वर्ष का कार्यकाल इटारसी में काफी याद किया जाता है।
खासकर भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और नेताओं को तो कुछ न कुछ कहने का अवसर कांग्रेस के डेढ़ वर्षों ने दे ही दिया है। दरअसल, उस डेढ़ वर्ष में कांग्रेस के कहने पर कुछ ऐसे कदम प्रशासन ने उठाए जिनसे वे हमेशा निशाने पर होते हैं। आज एक बार फिर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने कांग्रेस को उन डेढ़ वर्ष में की गई तोडफ़ोड़ के लिए याद कर लिया।
अवसर था, पुलिस लाइन के निरीक्षण का। जब मीडिया ने उनसे सवाल किये तो उन्होंने पुलिस कालोनी बनने के साथ ही यह भी बताया कि बहुत जल्द शहर को एक और सौगात मिलने वाली है, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में। पुरानी इटारसी और नाला मोहल्ला ेके बाद जल्द ही शहर के मध्य में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा और उसकी शुरुआत डिस्पेंसरी के रूप में होगी और आगे चलकर उसे विकसित किया जाता रहेगा। विधायक ने कहा, डिस्पेंसरी के लिए जगह देखना बाकी है, आगामी दिनों में और काम होंगे जो कांग्रेस ने बंद कर दिये थे। बंद करने के अलावा कांग्रेस ने तो जो काम हुए थे उनमें भी तोडफ़ोड़ कर डाली थी। अब पुन: तेजी से विकास के काम किये जा रहे हैं।
किसने कहा, कांग्रेस ने डेढ़ साल में जो बना था वह भी तोड़ दिया

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







