---Advertisement---

क्यों हुआ हरदा में लाठी चार्ज, जानिये क्या है पूरा मामला

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर और अन्य पदाधिकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज से प्रदेश में राजनीतिक गर्मी आ गयी है। इस घटना ने प्रदेश में बवाल मचा दिया है। हरदा में दो दिनों में करणी सेना कार्यकर्ताओं पर तीन बार लाठीचार्ज से पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। अब इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्टर और एसपी को बर्खास्त करने की मांग की है।

करणी सेना के अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर को उनके साथियों के साथ सशर्त रिहा किया है। ऐसी खबर है कि आज सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी हरदा पहुंचने वाले हैं। हरदा में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर, कृष्णा अजय पाल, राहुल पिता भारत और नेपाल पिता विक्रम सिंह को सशर्त रिहा किया है। रिहाई एसडीएम कुमार शानू देवडिय़ा की मौजूदगी में हुई। प्रशासन ने जीवन सिंह शेरपुर को जिला सीमा से बाहर छोड़ा है। उनसे लिखित में लिया है कि वे हरदा में किसी भी तरह के आंदोलन या प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अभी कोई साथी हरदा न आए। आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन तारीख नई तय करेंगे।

रविवार को चक्काजाम और प्रदर्शन बता दें कि, हरदा में चक्काजाम कर रहे करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज का प्रदेश भर में विरोध हो रहा है। रविवार को भोपाल, रतलाम समेत प्रदेश के कई शहरों में चक्काजाम और प्रदर्शन किया गया। दो दिन में तीन बार लाठीचार्ज करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दो दिन में तीन बार लाठीचार्ज किया। रविवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। नहीं मानने पर आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज कर खदेड़ा। वाटर कैनन चलाकर उन्हें कंट्रोल किया। प्रदर्शन में शामिल करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर समेत 60 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला जेल में भेज दिया था। हालांकि, करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर को पुलिस ने रिहा कर दिया है। यहां तनाव के चलते हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास और खंडवा जिले का पुलिस फोर्स तैनात है।

इसलिए करणी सेना का हो रहा प्रदर्शन

करणी सेना के पदाधिकारी आशीष राजपूत से हीरा खरीदने के नाम पर 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। आशीष ने विकास लोधी, मोहित वर्मा और उमेश तपानिया पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस मोहित को लेकर कोर्ट में चालान पेश करने जा रही थी। इसी दौरान करीब 40 कार्यकर्ता इक_ा हो गए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत, आशीष राजपूत समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ता रविवार को प्रदर्शन करने जुटे। प्रदर्शन के दौरान भीड़ को काबू करने पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाया। आंसू गैस के गोले छोडऩे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पीछे हट गए। प्रदर्शन में शामिल करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

जीतू बोले- कलेक्टर-एसपी को बर्खास्त करें

हरदा की घटना पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कलेक्टर एसपी की भूमिका पर उठाए सवाल। पटवारी ने दोनों अफसरों की बर्खास्तगी की मांग की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा- हरदा में करणी सेना/राजपूत समाज के साथ हुई पुलिस बर्बरता निंदनीय है। फिर साबित हो गया कि मोहन सरकार में न्याय और अधिकार की बात करना अपराध है!

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!