---Advertisement---

चौक-चौराहों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण से बदलेगी नर्मदापुरम की सूरत

By
On:
Follow Us
  • – मीनाक्षी चौक, भोपाल तिराहे और एनएमवी कालेज चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण
  • – नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में हो रहे नगर में ऐतिहासिक कार्य
  • – बार-बार लगने वाले जाम से मिलेगी मुक्ति, भोपाल तिराहे पर बनेगा स्वागत द्वार

नर्मदापुरम। लगातार नगर का विस्तार हो रहा है, जिसके चलते बढ़ते यातायात दबाव के कारण नगर में यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही थी। नगर में चौक चौराहों पर लगने वाला जाम एक बड़ी चुनौती उभर कर सामने आया था। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगरपालिका की कमान संभालने के बाद सबसे पहले इस चुनौतीपूर्ण समस्या पर काम किया गया।

नगर के महत्वपूर्ण चौराहे मीनाक्षी चौक, एनएमवी चौराहा और भोपाल तिराहे का चौड़ीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इससे न केवल यातायात सुचारू होगा बल्कि नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी। इस मां नर्मदा जयंती पर नगर का भव्य स्वरूप उभर कर सामने आ रहा है। जितनी भी अन्य समस्याएं हैं उनका भी जल्द निदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मीनाक्षी चौक का चौड़ीकरण

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मीनाक्षी चौक सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। यातायात दबाव होने से हर कभी जाम की स्थिति बनती है। जिसका निदान उसके चौड़ीकरण से संभव था। आज मीनाक्षी चौक का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। जो कि पूर्णता की ओर है।

एनएमवी कालेज चौराहे का सौंदर्यीकरण

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि एनएमवी कालेज का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। यहां शैक्षणिक संस्था होने से छात्र-छात्राओं का आना लगा रहता है। चौड़ीकरण जाने से यातायात व्यवधान समाप्त होगा।

प्रवेश द्वार पर स्थापित होगी मां नर्मदा की प्रतिमा

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि भोपाल तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नगर का प्रवेश होने के कारण यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। तिराहे पर भव्य स्वागतद्वार बनेगा। मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा लाल पत्थर से कोट कर भव्य बनाया जाएगा।

विकास के पथ पर नर्मदापुरम

हमारी नगरपालिका परिषद नगर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दु्रतगति से नगर में विकास कार्य चल रहे हैं। मीनाक्षी चौक, एनएमवी कालेज और भोपाल तिराहे का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ है।

नीतू महेंद्र यादव अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.