इटारसी। सुखतवा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साधपुरा (Sadhpura, sukhtawa) स्थित एक कुए में गिरे तीन जंगली सुअरों को सतपुड़ा टायगर रिजर्व (Satpura Tiger Reserve) और सामान्य वन मंडल की टीम ने संयुक्त प्रयास कर सुरक्षित निकालकर जंगल में रिलीज कर दिया है।
कुए में सुअर गिरने की सूचना पर पहले गांव के लोगों ने एकत्र होकर रेस्क्यू प्रारंभ किया और वन विभाग को भी इसकी सूचना दी थी।
सुअर कुए में गिरने की खबर के बाद ग्रामीणों ने रस्सी में खाट डालकर निकालने का प्रयास किया। इस बीच सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी एसटीआर की टीम के साथ मौके पर पहुंची और कुए में गिरे तीनों जंगली सुअरों को सकुशल निकाल लिया है। एसटीआर से डॉ.गुरुदत्त शर्मा सहित सामान्य वन मंडल के एसडीओ शिवकुमार अवस्थी (SDO Shiv Kumar Awasthi)और उनकी टीम ने मशक्कत करके तीनों जंगली जानवरों को सुरक्षित निकाला है। बता दें कि इससे पूर्व कीरतपुर स्थित एक कुए में गिरे सियार को भी वन विभाग की टीम ने सर्पमित्रों की मदद से निकाला था।
कुए में गिरे जंगली सुअरों को सुरक्षित निकाला


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









