- नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले की नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले भर से आये कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती शुक्ला का फूल मालाओं तथा अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनको शुभकामनाएं देते हुए तथा उनके कार्यकाल के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को हर तरह के सहयोग के लिए उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि आपको मैं कई वर्षों से जानता हूं, आप एक संगठन की निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और निश्चित ही आपका कार्यकाल पार्टी संगठन के लिए नए आयाम स्थापित करेगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि नर्मदापुरम जिले की प्रथम मातृशक्ति को जिला अध्यक्ष बनाया। यह मेरा सौभाग्य है, निश्चित ही संगठन में महिलाओं की जवाबदारी और बढ़ जाती है।
निवृतमान जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने मुझे जो सहयोग दिया, जिसके कारण जिला, प्रदेश और देश में हमारी सरकार बनी है और संगठन को निरंतर आगे बढ़ाने में काम किया है। निश्चित रूप से ऐसा ही सहयोग आप सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को भी अपना सहयोग पूर्ण प्रदान करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला, सुश्री राजो मालवीय, संतोष पारीक, हरि जायसवाल, भारत सिंह राजपूत, राजेंद्र हरदेनिया, प्रसन्न हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, नारायण खंडेलवाल, सुधीर पटेल, पंकज चौरे, नीतू महेंद्र यादव, नीना नागपाल, संतोष परते, मंचासीन रहे, साथ ही जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।










