---Advertisement---

भारतीय क्लब को मात देकर विल्स क्लब ने जीता चाणक्य कप

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आचार्य चाणक्य कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विल्स क्लब ने रोमांचक मुकाबले में अपनी प्रतिद्धंदी भारतीय क्लब को पराजित कर फाइनल ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

शाम को टूर्नामेंट समापन पर विजेता-उपविजेता टीमों के अलावा सभी 28 टीमों के कप्तानों एवं टूर्नामेंट में सांत्वना पुरस्कार वितरण किया गया। दोपहर में सभी समाजों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। पहला सेमीफाइनल अखंड भारत निर्माता एवं विल्स क्लब के बीच हुआ, विल्स ने टॉस जीतकर अखंड भारत को बल्लेबाजी दी, अखंड भारत की टीम 4 विकेट पर 86 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए विल्स टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल भारतीय क्लब एवं चाणक्य 11 के बीच हुआ। टॉस जीतकर चाणक्य इलेवन 73 रनों पर आलआउट हो गई, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय क्लब ने 6 विकेट पर 74 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया।

फाइनल खिताबी मुकाबले में भारतीय क्लब ने टॉस जीतकर प्रतिद्वंद्वी टीम को बल्लेबाजी दी। विल्स क्लब 69 रनों पर आलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय क्लब 7 विकेट पर मात्र 56 रन ही बना सकी। 10 ओवर के इस मैच को 12 रनों से विल्स क्लब ने जीतकर फाइनल ट्राफी पर कब्जा कर लिया। आकाश यादव मैन ऑफ द मैच रहे, उन्होंने 9 गेंद पर 17 रन और 3 रन पर 1 विकेट हासिल किया। प्रमुख बल्लेबाजी दीपक पाल ने 16 गेंद पर 22 रन बनाए। भारतीय क्लब उपविजेता रही। बेस्ट बेट्समेन तरुण चौधरी, बेस्ट विकेटकीपर रवि यादव, बेस्ट बालर अफसर बाबा, बेस्ट फील्डर अभिदान, बेस्ट कैच नीलेश भट्ट, अधिकतम छक्के का खिताब तरूण चौधरी एवं मैन आफ द सीरिज का खिताब मजीद खान ने हासिल किया।

विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने सुबह मैदान पर पहुंचकर फाइनल मैच प्रारंभ कराए। शाम को पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, क्रिकेट एसोसिएशन के अनुराग मिश्रा, पुलिस अधिकारी दिनेश जोशी, सुधीर गोठी, उमेश द्विवेदी समेत अन्य अतिथियों एवं नपा पार्षदों ने पुरस्कार वितरण किया। जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज जितेन्द्र ओझा ने प्रशासन, मीडियाकर्मियों, समाज के युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि चौथे साल में पूरे शहर के सहयोग से हम इतना बेहतर कार्यक्रम कर सके।

नपाध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से खिलाडिय़ों में खेल भावना विकसित होती है, गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश 28 समाजों ने दिया है, यह भाईचारा हमेशा बनाए रखना है, हार-जीत होती रहती है, लेकिन शहर जीतना चाहिए। इस संदेश को हमने साकार कर दिखाया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.