इटारसी। फिलहाल बारिश और हवा से नर्मदापुरम जिले को राहत है। लेकिन मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में अब भी हल्की बारिश और हवाएं चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार विदिशा, राजगढ़, रायसेन, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में बारिश के आसार हैं।
यहां चलेगी लू : प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी में लू चलने की संभावना है।








