इटारसी। नर्मदांचल की पावन धरा और इटारसी नगर में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बनने जा रहा है। सोनासांवरी स्थित ‘संस्कार मण्डपम् मैरिज गार्डन’ में 17 मई से संगीतमय श्री शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। परमपूज्य रामजीबाबा एवं मां नर्मदा की असीम कृपा से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के श्रद्धालु शिव महिमा का रसपान करेंगे।
कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
आयोजन की शुरुआत 17 मई 2026, रविवार को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा माता मंदिर सोनासांवरी से प्रारंभ होकर कथा स्थल संस्कार मण्डपम् तक पहुंचेगी। इस नौ दिवसीय शिवपुराण कथा के व्यास पीठ पर सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. मधुसूदन महाराज इटारसी विराजमान होंगे। उनके मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक शिवपुराण की अमृत वर्षा होगी, जिसमें भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और कथाओं का वर्णन किया जाएगा।
पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद
कथा का समापन 23 मई 2026, शनिवार को होगा। इस दिन सुबह 6 बजे से विशेष पूजन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से विशाल भोजन प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस संगीतमय कथा में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की भावभरी अपील की है।












