---Advertisement---

न्यायालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ‘उल्लास’ के विजेताओं को मिला सम्मान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। न्यायालय परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शान से राष्ट्रध्वज फहराया तथा उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। समारोह के दौरान तहसील विधिक सेवा समिति, इटारसी द्वारा आयोजित ‘उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश आदित्य रावत, न्यायाधीश अनीता खजूरिया, आयुषी गुप्ता, यतिन अग्रवाल एवं प्राची कौरव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह राजपूत, सचिव पारस जैन सहित बड़ी संख्या में न्यायालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

‘उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ के तहत न्यायालय परिवार के बच्चों और वयस्क सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। 7 अगस्त को नृत्य, 12 अगस्त को चित्रकला और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को गायन प्रतियोगिता हुई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में इन विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिताओं के विजेता

नृत्य प्रतियोगिता : प्रथम कुमारी अवनी वर्मा, द्वितीय कुमारी तुषिका कल्याणे, तृतीय कुमारी भूमिका विश्वकर्मा।
चित्रकला प्रतियोगिता : प्रथम कुमारी तनिष्का लुटारे, द्वितीय- कुमारी नव्या रावत, तृतीय कुमारी दिव्यांशी मिश्रा।
गायन प्रतियोगिता : प्रथम आस्तिक ओझा, द्वितीय रमेश धूरिया, तृतीय धर्मेंद्र धुर्वे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में अधिवक्ता दुर्गेश बामने ने मनमोहक बांसुरी वादन प्रस्तुत किया, वहीं मास्टर लविश मेहरा ने शानदार तबला वादन प्रस्तुत कर देशभक्ति के इस माहौल में सांस्कृतिक रंग भर दिया। अतिथियों और न्यायालय परिवार ने दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ‘उल्लास’ कार्यक्रम के जरिए न्यायालय परिवार के बच्चों और सदस्यों को रचनात्मकता प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन और सकारात्मक मंच मिला है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और न्यायालय परिवार में आपसी सौहाद्र्र और अपनत्व मजबूत होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में तहसील विधिक सेवा समिति और न्यायालय परिवार के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.