इटारसी। महिला बाल विकास विभाग और मुस्कान संस्था ने आज ईश्वर रेस्टोरेंट में प्रतिभा सम्मान समारोह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन के साथ उन्हें शिक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने आयोजित किया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी ललित कुमार डेहरिया, थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, सभापति राकेश यादव एवं मनजीत कलोसिया उपस्थित थे। सिविल सेवा परीक्षा में 369 वीं रैंक हासिल करने वाले मोनू शर्मा को मुस्कान संस्था ने सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों को मार्गदर्शन दिया।
विधायक डॉ. शर्मा ने कहा, आज हमारी बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे पढ़ाई में भी अव्वल आकर परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। मुझे विश्वास है कि भविष्य में वे नई चुनौतियों का सामना करते हुए एक नया मुकाम हासिल करेंगी। प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का शर्मा ने किया। स्वागत उद्बोधन अर्चना मालवीय ने दिया। मुस्कान संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने आभार प्रदर्शन करते हुए बताया कि अब तक लगभग 150 बेटियों को सम्मानित किया है और जल्द ही बेटों के सम्मान के साथ-साथ शेष रह गई मेधावी बेटियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुस्कान संस्था की अधीक्षक ऋतु राजपूत, राहुल बनर्जी, नितिन वर्मा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता और मुस्कान संस्था के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एक नजर कार्यक्रम पर
- 10 वी और 12 वी कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 150 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया
- थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी और साइबर खतरों से बचाव के तरीके बताए
- परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की