इटारसी। समर्पित एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अवाम नगर वार्ड 9 में स्थित संस्था के कार्यालय में महिलाओं एवं स्व सहायता समूहों को नि:शुल्क दीया बाती एवं दोना पातल निर्माण एवं पैकिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। संस्था के संचालक अजय मंजारिया एवं अमीना गोलंदाज ने बताया कि संस्था द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार भी दिया जाएगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
संस्था में विभिन्न प्रकार की मशीनें लगाई जा रही हैं, जिनके द्वारा महिलाओं से निर्माण कराया जा कर हमारे द्वारा प्रोडक्ट की मार्केटिंग की जाएगी। शीघ्र की महिलाओं द्वारा बनाए प्रोडक्ट के लिए बेटी मार्ट नाम से शॉपिंग मॉल भी शुरू करने की योजना है।











