---Advertisement---

उत्तर बंगलिया में लग रहे मोबाइल टॉवर के विरोध में उतरी महिलाएं, पुराने को भी हटाने की मांग

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – 26 दिसबर को विधायक, एसडीएम व सीएमओ को सौंपेंगे रहवासी ज्ञापन

इटारसी। उत्तर बंगलिया वार्ड 08 में रहवासी क्षेत्र में नए लग रहे वीआई कंपनी टॉवर के विरोध में महिलाएं व क्षेत्र के नागरिक उतर आए हैं। आज यहां टॉवर लगाने के लिए चल रही जेसीबी को रोका और प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है पहले से लगा हुआ जियो कंपनी का टॉवर भी यहां से हटाया जाए, क्योंकि यह बहुत आवाज करता है और इससे रेडिएशन भी बहुत फैल रहा है। उल्लेखनीय है कि जहां पर अभी नया टॉवर लग रहा है, वहां पहले से ही बीएसएनएल और जियो कंपनी का टॉवर लगा हुआ है, जिससे नागरिक परेशान हैं।

प्रदर्शन के दौरान पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बावरिया, पूर्व पार्षद व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रियंका चौहान, बसंत चौहान, वरिष्ठ नागरिक प्रकाश केवट, मुमताज बी, किशोरी चौहान, मीरा शर्मा, संध्या मालवीय, हीराबाई, देवकी बाई, आशा कहार, ममता बाई, सुंदरलाल पटेल, सौरभ कहार, मंगल कुमार, सुनीता बाई, रुखसार, कंचन कहार, सीताराम मेहरा, अनिता सैनी, फूला बाई, शान्ति माधव, शान्ति कोरी, अमर सिंह चंदेल, आशा कुशवाह, विवेक कुशवाह, मनीषा साहू, मोनिका चौरे, संगीता मालवीय, धनीराम कुशवाह सहित अन्य मौजूद थे।

विधायक, एसडीएम व सीएमओ को सौंपेगे ज्ञापन

क्षेत्र की पूर्व पार्षद व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रियंका बसंत चौहान, वरिष्ठ नागरिक प्रकाश केवट, मुमताज बी सहित सभी लोगों का कहना है कि वे यहां पर टॉवर किसी भी कीमत पर नहीं लगने देंगे। इसके लिए वे विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, एसडीएम टी प्रतीक राव व सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी यदि प्रशासन जबरदस्ती टॉवर लगाता है तो उग्र आंदोलन की चेतावनी स्थानीय नागरिकों ने दी है। स्थानीय पार्षद भी साथ में टॉवर लगने के विरोध में स्थानीय पार्षद श्रीमती ज्योति राजकुमार बाबरिया भी हैं। आज प्रदर्शन के दौरान पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बाबरिया भी नागरिकों के साथ में थे। उन्होंने भी टॉवर नहीं लगने देने का आश्वासन दिया है।

पुराना टॉवर करता है आवाज

यहां लगा एक जियो का टॉवर भी बहुत आवाज करता है। टॉवर के लिए लगाई गई मशीनें आवाज करती हैं और यहां जमीन भी काफी दलदली है, जिससे टॉवर धसंने व गिरने की आशंका बनी रहती है। नगपालिका परिषद में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नगरपालिका परिषद द्वारा इसमें नहीं की गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.