सबसे पहले समाज से दुश्मनी का भाव निकालूंगी : श्रीमती रानी भावसार

सबसे पहले समाज से दुश्मनी का भाव निकालूंगी : श्रीमती रानी भावसार


पूर्व पार्षद श्रीमती रानी भावसार को यदि दुनिया की सारी शक्ति मिल जाए और उस दौरान यदि कुछ करना हो तो वे सबसे पहले इंसान के मन से दुश्मनी का भाव निकालेंगी। उनके अनुसार इसी एक भावना के कारण इंसान सबसे ज्यादा दुखी है। श्रीमती रानी भावसार ने पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज में अन्य महिलाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया है। 25 दिसंबर को जन्मी श्रीमती भावसार ने एमए इंग्लिश और बीएससी तक शिक्षा ग्रहण की है। श्रीमती भावसार अपने व्यवसाय गणगोर शॉपी का बखूबी सञ्चालन करते हुए किताबें पढऩे और आर्ट एंड क्राफ्ट में भी रुचि रखती हैं। जहां पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने संस्कारों से बच्चों को बेहतर मुकाम तक पहुंचाया है वहीं राजनीति के माध्यम से पार्षद रहकर अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा भी की है। महिलाओं के लिए उनके विचार हैं कि अब समय महिलाओं का है। परिवार का सहयोग मिलता रहे तो महिलाएं अपना मुकाम हासिल कर सकती हैं। वे स्वयं इसका उदाहरण हैं जिन्होंने अपनी बेटी पर भरोसा जताते हुए उसे उड़ान भरने में मदद की और आज उनकी बेटी डीएसपी के पद पर पदस्थ है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!