सिवनी मालवा। यहां से लगभग 25 किलोमीटर दूर आस्था का केंद्र आंवली घाट एवं बावरी घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं इस घाट पर नर्मदापुरम जिला एवं सीहोर जिले के श्रद्धालु घाट पर स्नान करने के लिए आते हैं, लेकिन टीन शेड की व्यवस्था नहीं होने से स्नान करने के बाद महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
दोनों घाटों पर महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए टीन शेड की होना जरूरी है। महिलाओं को खुले मैदान में कपड़े बदलने पड़ते हैं जिससे महिलाओ को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
इसी प्रकार अंतिम संस्कार करने आने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में भारी परेशानी होती है। इस संबंध में समाजसेवी मनोज रघुवंशी ने कहा यह हमारी आस्था का केंद्र है, इसमें महिलाओं एवं नागरिकों को जो असुविधा हो रही है उसके लिए टीन शेड की व्यवस्था करना चाहिए।