
महिलाएं लड़ीं, एक ने दूसरी को हाथ में दांत से काटा
इटारसी। चांदनी चौक निवासी दो महिलाएं आपस में लड़ीं और एक ने दूसरी को हाथ में दांत से काट लिया।
मामला तवानगर का है। यहां के चांदनी चौक निवासी दो महिलाएं तीसरी महिला के घर के सामने लड़ पड़ीं। पुलिस थाने में मामला पहुंचा और दांत से काटने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मीबाई पति मनोहर कहार 30 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि ममताबाई के घर के सामने सीताबाई यादव ने उसके साथ झगड़ा करते हुए गाली गलौच करते हुए मारपीट की और दाहिने हाथ पर दांत से काट लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।