---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों और वन स्टॉप सेंटर कार्यकर्ताओं का सम्मान

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर नर्मदापुरम पुलिस कंट्रोल रूम में एक जागरूकता कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन और एएसपी अभिषेक राजन व एसडीओपी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और अपराधों के प्रति जागरूकता लाना था।

कार्यक्रम में समाज की कुरीतियों, बाल विवाह रोकथाम और महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जांबाज महिला अधिकारियों व वन स्टॉप सेंटर की कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। एएसपी अभिषेक राजन, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती प्रतिभा वाजपेई, बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती अनीता जाट, उपनिरीक्षक मोनिका गौर और उपनिरीक्षक दीपिका लोखंडे सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता कर सभी का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने सम्मानित होने वाली महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए अन्य महिलाओं को भी समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.